पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर दुर्गविजय सिंह के मार्गदर्शन में अपराध निरीक्षक विनय विक्रम सिंह,उ0नि0 शम्भूशरण सिंह व उनकी टीम द्वारा नाबालिक से दुष्कर्म करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनाँक 06.04.2025 को थाना मानिकपुर अन्तर्गत ग्राम निवासी वादी द्वारा थाना पर सूचना दी कि उनकी नाबालिक पुत्री के साथ आरोपी शारदा कोल पुत्र सिपाहीलाल निवासी ऐलहा बढैया थाना मानिकपुर जनपद चित्रकूट ने दुष्कर्म किया है। इस सूचना के सम्बन्ध में थाना मानिकपुर में मु0अ0स0 45/25 धारा 65(1)/74/ 115(2) /351(2) बीएनएस व 3 /4(2)पॉक्सो एक्ट बीएनएस पंजीकृत किया गया। दिनाँक 07.04.2025 को अभियुक्त शारदा कोल उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया ।