रामभक्तों ने बरसाए फूल,यात्रा में सम्मलित लोगो को कराया गया जलपान

हैदरगढ़, बाराबंकी: देशभर में रामनवमी हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। वहीं बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ में निकाली गई शोभायात्रा अनोखी रही।उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। रामनवमी के पावन पर्व पर श्री राम की झांकी के साथ ही साथ रामभक्त हनुमान जी की झांकी भी अदभुत रही। इस पावन पर्व पर सिक्ख समुदाय का भी अच्छा योगदान रहा। सिक्ख समुदाय द्वारा शोभायात्रा में तलवारबाजी और आत्मरक्षा का अदभुत प्रदर्शन किया गया।रामनवमी शोभायात्रा में प्राचीन परमपावनी प्रेमदास कुटी के वयोवृद्ध प्रेमदास जी महाराज की भी झांकी निकाली गई। इस दौरान नगर में कई हजार रामभक्तों की उपस्थिति रही जिसमे बालक वृद्ध महिलाएं सभी ने हर्षोल्लास के साथ शोभायात्रा का आनंद लिया।हजारों की संख्या में राम भक्तों ने नगर पंचायत को जय श्री राम के नारों से गुंजायमान कर दिया। भगवा साफा पहने राम भक्त जय श्रीराम के नारे लगाते दिखे। वहीं सनातन समाज के लोग अपनी धार्मिक वेशभूषा में राम भक्तों पर फूल बरसाते दिखे।इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। हजारों राम भक्त बनें कार्यक्रम के साक्षी हजारों लोगों की भीड़ ने त्यौहार को हैदरगढ़ नगर पंचायत समेत क्षेत्र के लिए यादगार बना दिया।रामनवमी पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर दिखा। चारों तरफ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता देखी गई। ड्रोन कैमरा से भी शोभायात्रा पर निगरानी रखी गई। हर गली चौराहे पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।रामनवमी का त्योहार हैदरगढ़ क्षेत्र में बड़े ही अनोखे तरीके से मनाया जाता है। जिसमें जगह जगह ग्रामीणों और समाजसेवियों, सभासदों द्वारा भंडारे और शरबत का यात्रा में शामिल हजारों लोग लुत्फ उठाते हैं। रामनवमी की शोभा यात्रा का आयोजन हैदरगढ़ युवा वाहिनी अध्यक्ष आनंद पाण्डेय और संयोजक राम अनुज चौरसिया की अगुवाई में हजारों रामभक्तों ने हिस्सा लिया ।वही बजरंगदल, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित नगरपंचायत वासी भी सम्मलित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here