झरेखापुर (सीतापुर)। भारतीय जनता पार्टी के पैंतालिसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा ने बाइक रैली का आयोजन किया। हरगांव विधानसभा के झरेखापुर मंडल में मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई।मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अब देश के प्रमुख विकासशील राज्यों में शामिल हो गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में प्रदेश ने महत्वपूर्ण प्रगति की है।बाइक रैली झरेखापुर से शुरू होकर गदनापुर और बड़ेलिया चौराहा होते हुए झरेखापुर वापस पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों के पत्रक भी बांटे। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित मिश्र, रामनंदन राना, अंकित सिंह, अनुज शुक्ला, अभय सिंह, विवेक सिंह, मिथिलेश शुक्ला, चंद्रभाल, कामेश सिंह, शैलेश सिंह, शुभम , ऋषभ,और मनीष मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।