हमीरपुर:- आज बुधवार भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष के आवाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार के 8वर्ष की उपलब्धियो का उत्सव अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा राठ ने बाईक रैली निकाली। इस दौरान अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजयुमो के जिला महामंत्री राजीव आर्य उर्फ रज्जू ने बताय की रैली को गोल्डन रिसोर्ट से मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मनीषा अनुरागी,जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने पार्टी का ध्वज फैराकर रवाना किया। जिसमे कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद , मोदी योगी की सरकार जिंदाबाद के नारो के साथ रैली को रामलीला में सम्पन्न किया।
रैली में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला,ब्लाक प्रमुख अरविन्द्र मुखिया,जिला उपाध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, भरत राजपूत, राजदीव सिंह,नीरज द्विवेदी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित सोनी, संगीत द्विवेदी, सत्यप्रकाश राजपूत, अमरजीत अरोरा,लालसिंह सविता,पूर्व सभासद मनीष सोनी, शौलेन्द्र वर्मा, शिवम् शर्मा एवं मोर्चा के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।