उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त एक्शन प्लान के अनुक्रम एवं राकेश कुमार त्रिपाठी, अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट के मार्गदर्शन में आज दिनांक 11.04.2025को भगवानदीन सिंह पटेल विधि महाविद्यालय रगौली जनपद चित्रकूट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन एवं लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया गया।
नीलू मैनवाल सचिव/अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा महाविद्यालय में उपस्थित विधि के छात्रों को विधि के समक्ष समता के अधिकार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद -21क निःशुल्क शिक्षा के अधिकार अधिनियम के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, तहसील स्तर पर तहसील विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह निदेशक, भगवानदीन सिंह पटेल विधि महाविद्यालय रगौली, केशव प्रसाद यादव सेवानिवृत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, डाॅ० मनोज द्विवेदी समाजसेवी/ अधिकामित्र,
अभिमन्यु सिंह समाजसेवी, कुलदीप सिंह सहायक न्याय रक्षक, डाॅ० नरेन्द्र कुमार सिंह प्राचार्य भगवानदीन सिंह पटेल विधि महाविद्यालय रगौली तथा विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विधि छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसी क्रम में जिलाकारागार चित्रकूट का निरीक्षण एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक साक्षरता शिविर में बन्दियों को प्ली-बारगेनिंग के बारे में बन्दियों को विस्तृत विधिक जानकारी दी गयी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की द्वितीय चरण के बैठक के सम्बन्ध में बन्दियों से वार्ता की गयी तथा उन्हे इस चरण की बैठक के लिये चिन्हित किया गया।
इसी क्रम में दिनांक 10.05.2025 को आयोजित होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट द्वारा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की द्वितीय चरण की बैठक आहूत की गयी। जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर निस्तारण के लिये बल दिया गया तथा चिन्हित वादों में कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराये जाने पर भी बल दिया गया।
इस अवसर पर विष्णूदत्त बादल समन्वयक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, महेन्द्र शुक्ला श्रम अधिकारी, मंटू कुमार सिंह खनिज अधिकारी, राजीव आर. सिंह उपवनाधिकारी चित्रकूट, दीप्ती त्रिपाठी उपसंभागीय परिवाहन अधिकारी, आर.पी.शुक्ला जिला कृषि अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here