हमीरपुर:– उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति शाखा हमीरपुर की बैठक व्यायामशाला नगर पालिका हमीरपुर में प्रेमदत् दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रदेश समिति के निर्देश पर पर्यवेक्षक के रूप में अनिल सोनी की देखरेख में सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की जनपद शाखा हमीरपुर का गठन संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से गणेश सिंह को जिलाध्यक्ष तथा विनोद शुक्ला को महामंत्री चुना गया। जिला इकाई हेतु वरिष्ठ पत्रकारों का एक संरक्षक मंडल गठित किया गया। जिसमें प्रेमदत्त दीक्षित एवं अनिल सोनी को संरक्षक बनाया गया। बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार सेठी एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष लवलेश यादव एवं विनोद कुमार त्रिपाठी को चुना गया। मेहर मधुर निगम को कोषाध्यक्ष, संतोष चक्रवर्ती एवं हरिओम धुरिया को संगठन सचिव चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश सिंह ने कहा कि उक्त संगठन को सुदृढ़ करने में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी एवं सदस्यगण महती भूमिका निभाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि उक्त संगठन मान्यता प्राप्त पत्रकारों की समस्याओं को जनपद एवं प्रदेश स्तर पर उठाएगा। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को दिलाया जाएगा। और आगे कहा कि पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी शेष मान्यता प्राप्त पत्रकार बंधु शीघ्र इस संगठन की सदस्यता ग्रहण करें। आगामी बैठक में संगठन को विस्तार दिया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रेमदत्त दीक्षित ने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से संगठन को मजबूती मिलती है। बैठक का संचालन कर रहे पर्यवेक्षक अनिल सोनी ने बैठक का समापन किया। अंत में महामंत्री विनोद शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here